हाल ही में दुनिया का सबसे लंबा ग्लास बॉटम ब्रिज वियतनाम में खोला गया। इस ब्रिज को वियतनाम का बैक लॉन्ग ब्रिज कहा जाता है।
महत्त्वपूर्ण बिंदु :
वियतनाम के वर्षावन के ऊपर 150 मीटर ऊँचाई पर निर्मित यह पुल 632 मीटर लंबा है।
इस पुल का वियतनामी में अर्थ ‘व्हाइट ड्रैगन’ है।
यह पुल एक बार में 450 लोगों के भार को सहन करने की क्षमता रखता है।
इस पुल का फर्श फ्रेंच निर्माताओं द्वारा टेम्पर्ड ग्लास से बनाया गया है।
इस पुल ने चीन के गुआंगडॉन्ग में स्थित सबसे लंबे कांच के पुल के रिकॉर्ड को तोड़ा है, जो 526 मीटर लंबा था।