संदर्भ
17 जनवरी 2022 को कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ राज्य शाकम्भरी बोर्ड कार्यालय का उद्घाटन एवं शाकम्भरी महोत्वस का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विद्यालय परिसर लाभांडी जोरा में होगा।
मुख्य बिंदु
- इस कार्यक्रम में राज्य शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल भी उपस्थित है।
- 17 जनवरी 2022 पौष पूर्णिमा को समस्त छत्तीसगढ अंचल में छेरछेरा पर्व बडे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
- छेरछेरा पर्व को माता शाकम्भरी देवी का अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।